Home Breaking News धनारा घाट पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा

धनारा घाट पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा

0
5

धनारा घाट पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा

कावड़ यात्रा को लेकर धनारा घाट का निरीक्षण करते हुए उप जिला अधिकारी
जागरण मोर्चा कार्यक्रम
पूरनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी ने रविवार को धनारा घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और चेतावनी संकेतकों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ संचालित हों, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, सुरक्षा मानकों का पालन कराने और आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना हजारा पुलिस, राजस्व विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here