Home Breaking News कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 अवैध कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार...

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 अवैध कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, 315 बोर के 60 कारतूस व बाइक बरामद

0
18

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 अवैध कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, 315 बोर के 60 कारतूस व बाइक बरामद

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दो अगस्त को थाना कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छोटे सरकार स्थित पानी वाली टंकी के पास पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर के 60 अवैध कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नावेद पुत्र रियासत निवासी ग्राम नादि गोटिया थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

इस संबंध में थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, चौकी प्रभारी सोथा,कांस्टेवल अंकित सिरोही समेत अन्य पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here