Home Breaking News उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर,...

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, वरिष्ठों को नई जिम्मेदारियां

0
5

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, वरिष्ठों को नई जिम्मेदारियां

आयोजित बैठक में युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ा गया, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का लिया गया संकल्प

जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह टहलानी ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ‘डालडा’ का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 

जागरण मोर्चा ब्यूरो
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह टहलानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को जनपद के प्रत्येक क्षेत्र तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कई वरिष्ठ व्यापारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, वहीं युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़कर भविष्य में संगठन के विस्तार का खाका भी तैयार किया गया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री पीयूष अग्रवाल ने किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष डालचंद सक्सेना, मंडल मंत्री रतननाथ मिश्रा, जिला महामंत्री स्वतंत्र देवल, जिला कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष नितेंद्र नाथ मिश्रा तथा जिला महामंत्री शोभित गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से राजीव अग्रवाल ‘डालडा’, विनोद तिवारी, उमेश सिंह ‘गुड्डू’ तथा रवि वैश्य को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं युवा टीम में धर्मेंद्र कुमार, हर्षित गंगवार और जसवीर सिंह को संगठन से जोड़ते हुए महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष डालचंद सक्सेना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में संगठन लगातार व्यापारी हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
मंडल मंत्री रतननाथ मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की निष्पक्ष कार्यशैली और व्यापारी हितों के प्रति समर्पण के कारण लगातार नए व्यापारी संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का आग्रह किया।
जिला महामंत्री स्वतंत्र देवल ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा द्वारा स्थापित यह संगठन 53 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर चुका है। आज यह संगठन एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है, जिसकी छत्रछाया में प्रदेश के लाखों व्यापारी अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए जुड़े हुए हैं।
बैठक के समापन पर जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह टहलानी ने कहा कि संगठन का लक्ष्य जनपद के प्रत्येक कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंच बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हजारों व्यापारियों को संगठन से जोड़कर पीलीभीत को प्रदेश स्तर पर एक मजबूत व्यापारी संगठन वाले जनपद के रूप में स्थापित किया जाएगा।
बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर गंगवार, नवीन दुलवानी, मुरली रमानी, मनीष छाबड़ा, राजन सिंह, हर्षुल जैसवार, प्रतीक सक्सेना, राकेश गंगवार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती, व्यापारी एकता और व्यापारी हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here