Home Breaking News गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी अर्टिगा, तीन की मौत, छह लोग घायल ...

गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी अर्टिगा, तीन की मौत, छह लोग घायल कुत्ता बचाने के चक्कर में पलटी तेज रफ्तार कार, बुधवार सुबह की घटना कुंवरगांव थाना क्षेत्र में हुई घटना, घायलों का उपचार जारी

0
59

गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी अर्टिगा, तीन की मौत, छह लोग घायल

कुत्ता बचाने के चक्कर में पलटी तेज रफ्तार कार, बुधवार सुबह की घटना

कुंवरगांव थाना क्षेत्र में हुई घटना, घायलों का उपचार जारी

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब तीन बजे किमी संख्या 175 के पास एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नेपाल निवासी दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक अज्ञात घायल ने भी दम तोड़ दिया।घायल छह लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इंस्पेक्टर राजेश कौशिक ने बताया कि कार में चालक समेत नौ लोग सवार थे। कार रुपैडिया, नेपाल से चंडीगढ़ जा रही थी। चालक दीपक ओली ने बताया कि अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर कुत्ता भी मृत पड़ा मिला। कार ने कई पलटियां खाईं, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में जिला डांग, नेपाल निवासी दीपना खात्री (32) पत्नी नेमबहादुर और विपना सुनमगर (32) पत्नी विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों में चालक दीपक ओली, पुष्पा, ज्ञान बहादुर मल्ल, यादव पोडे, विनोद, सिमोन शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। दुर्घटनाग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में खड़ा करा दिया गया है।

——
मजदूरी करने जा रहे थे चंडीगढ़

परिजनों ने बताया कि गांव के कुछ लोग चंडीगढ़ में मजदूरी का काम करते आ रहे हैं। ज्ञान बहादुर अपने परिवार व कुछ रिश्तेदारों के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए कर से निकले थे। बुधवार की सुबह को कुंवर गांव थाना पुलिस ने सूचना दी के यहां कर हादसा ग्रस्त हो गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। एक युवक जिसकी मौत हुई है उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वह रिश्तेदार बताया जा रहा है अभी उसके परिवार के लोग मौके पर नहीं पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here