Home Breaking News राखी बांधकर शिक्षिकाओं ने मांगा नौकरी का सुरक्षा कवच

राखी बांधकर शिक्षिकाओं ने मांगा नौकरी का सुरक्षा कवच

0
98

राखी बांधकर शिक्षिकाओं ने मांगा नौकरी का सुरक्षा कवच

बदायूं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से मिला। इस दौरान शिक्षिकाओं ने मंत्री को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा निभाई। राखी बांधने के बाद शिक्षिकाओं ने मंत्री के सामने अपनी प्रमुख मांग रखते हुए नौकरी की सुरक्षा और भविष्य के स्थायित्व का उपहार मांगा।

 

प्रीति राठौर ने कहा कि शिक्षिकाओं को रक्षाबंधन पर किसी भौतिक उपहार की आवश्यकता नहीं है। उनकी सबसे बड़ी चिंता नौकरी, भविष्य और परिवार की सुरक्षा को लेकर है। उन्होंने कहा कि शिक्षिकाएं चाहती हैं कि उनकी सेवाएं सुरक्षित रहें और किसी भी स्थिति में परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा न हो।

 

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के सामने केवल एक सूत्रीय मांग सेवा सुरक्षा की रखी। शिक्षिकाओं ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता के कारण उनकी सेवाओं पर किसी प्रकार का संकट नहीं आना चाहिए।

 

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शिक्षिकाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि टीईटी अनिवार्यता के चलते किसी भी हाल में उनकी सेवा बाधित नहीं होने दी जाएगी। मंत्री के आश्वासन के बाद शिक्षिकाओं ने राहत जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन के मौके पर हुई यह मुलाकात शिक्षिकाओं के लिए भावनात्मक होने के साथ-साथ उनकी नौकरी की सुरक्षा के मुद्दे को भी प्रमुखता से सामने लाने वाली रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here