Home Breaking News ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित रोडवेज बस डंपर से टकराई, बड़ा हादसा...

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित रोडवेज बस डंपर से टकराई, बड़ा हादसा टला

0
31

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित रोडवेज बस डंपर से टकराई, बड़ा हादसा टला

 

पीलीभीत से गभिया सराय जा रही बस में सवार थे करीब एक दर्जन यात्री, कई ने कूदकर बचाई जान

कलीनगर। तहसील क्षेत्र में चित्तरपुर पुल के पास सोमवार को रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। पीलीभीत से गभिया सराय जा रही बस में करीब एक दर्जन यात्री सवार थे। पुल के पास अचानक ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

 

बस को बेकाबू होते देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घबराकर बस से नीचे उतर गए। इसी दौरान बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराकर रुक गई। टक्कर के बाद बस रुकने से यात्रियों की जान बच गई।

 

हादसे में किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here