Home Breaking News रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया 84 घंटा हनुमान मंदिर ...

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया 84 घंटा हनुमान मंदिर एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

0
86

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया 84 घंटा हनुमान मंदिर

 

एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

पुजारी ने आरती उतारकर लगाया भोग, भक्तों में वितरित किया गया प्रसाद

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर में एकादशी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। आकर्षक सजावट के चलते मंदिर परिसर का नजारा देखते ही बन रहा था।

 

मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने विधि-विधान से आरती उतारी और भगवान को प्रसाद का भोग लगाया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम, जय हनुमान, जय श्रीकृष्ण और जय राधे के जयकारों से गूंज उठा।

 

मंदिर की भव्य और दिव्य रंग-बिरंगी रोशनी तथा फूलों से सजावट की सेवा निक्की देवल की ओर से की गई। वहीं प्रसाद की व्यवस्था सुमित, राजीव रस्तोगी, अरविंद वैश्य, संजय राणा, दीपक वैश्य, राजू वैश्य और सोनी ज्वेलर्स की ओर से की गई।

 

इस अवसर पर रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, राजकुमार सिंह सेंगर, कन्हैया मिश्रा, वंश मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here