Home Breaking News डीएम एसपी ने पुलिस बल के साथ किया मेला स्थल व कैलाश...

डीएम एसपी ने पुलिस बल के साथ किया मेला स्थल व कैलाश मानसरोवर झांकी का निरीक्षण

0
90

 

डीएम एसपी ने पुलिस बल के साथ किया मेला स्थल व कैलाश मानसरोवर झांकी का निरीक्षण

सभी तैयारियां पूर्ण

 

जागरण मोर्चा, कार्यालय

चंदौसी। गणेश चतुर्थी मेला कल से आरंभ हो रहा है मेले को लेकर प्रशासन व पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है गुरुवार की शाम प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने मेला ग्राउंड बा गणेश मंदिर के सामने बनने वाली विशाल झांकी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा साथ ही मेला कोतवाली प्रभारी मेला कमेटी के पदाधिकारी को निर्देश दिए उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला गणेश चतुर्थी कल से आरंभ हो रहा है मेला ग्राउंड में दुकानें व झूले लगा दिए गए हैं शनिवार की शाम को मेला ग्राउंड पर सभी धर्म के प्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर मेले का विधिवत आरंभ कर दिया जाएगा मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार की शाम डीएम अंकित खंडेलवाल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी पुलिस बल व मेला कमेटी के साथ पहुंचे सबसे पहले दोनों अधिकारियों ने मेला ग्राउंड पर लगी दुकान व झूलो का निरीक्षण किया इस बार मेला ग्राउंड का नक्शा तैयार किया गया है ताकि मेले आने पर मेलार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके दोनों अधिकारियों को प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने नक्शा दिखाया दोनों अधिकारियों ने नक्शे का बरगी से अध्ययन किया इसके बाद प्रशासनिक व पुलिस का हमला गणेश मंदिर के सामने बन रही विशाल झांकी कैलाश मानसरोवर पर पहुंचा यहां डीएम, एसपी ने झांकी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था आ जाए लिया साथ ही मेला प्रभारी व मेला कमेटी के पदाधिकारी को निर्देशित किया इस अवसर पर एसडीएम आशुतोष तिवारी सीओ विवेक जावला और नगर पालिका कर्मचारी व मेला कमेटी के ललित किशोर, मनोज कुमार गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, डॉ राजीव कुमार गुप्ता, ललित किशोर गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, प्रदीप कुमार लालू, प्रमोद गुरु, डॉ शेखर वार्ष्णेय,प्रभात कृष्णा, लोकेंद्र शर्मा, अभिषेक अप्पू, राहुल चौधरी, विनय सराफ, शुभम् अग्रवाल,आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here