Home Breaking News दर्शन की आस में निकले, हादसे ने उजाड़ दिए तीन परिवार ...

दर्शन की आस में निकले, हादसे ने उजाड़ दिए तीन परिवार  उझानी क्षेत्र के लोग जाहरवीर बाबा के दर्शन करने राजस्थान गए थे

0
109

दर्शन की आस में निकले, हादसे ने उजाड़ दिए तीन परिवार

 

उझानी क्षेत्र के लोग जाहरवीर बाबा के दर्शन करने राजस्थान गए थे

 

दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा, एक ही गांव के तीन परिवारों के 13 लोगों की मौत

 

जागरण मोर्चा

 

बदायूं। जाहरवीर बाबा के दर्शन की आस लेकर राजस्थान के गोगामेड़ी गए उझानी क्षेत्र के अल्लापुर चमारी गांव के तीन परिवारों पर लौटते समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बागपत में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के जय सिंह उर्फ साधु, उनके भाई प्रेम सिंह और चचेरे भाई चित्रपाल की मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। तीनों परिवारों में कोहराम मचा है। रिश्तेदार और ग्रामीण पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

 

जय सिंह उर्फ साधु खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पांच बेटियां और दो बेटे हैं। पांच बेटियों में चार की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी की शादी होना बाकी है। हादसे में जय सिंह की मौत के बाद परिवार के सामने बेटी की शादी समेत अन्य जिम्मेदारियों का संकट खड़ा हो गया है। अचानक परिवार का सहारा छिन जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

प्रेम सिंह भी पत्नी प्रेमवती के साथ जाहरवीर बाबा के दर्शन करने गए थे। हादसे में प्रेम सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रेमवती गंभीर रूप से घायल हैं। उनका उपचार चल रहा है। प्रेम सिंह के दो बेटे और पांच बेटियां हैं। पिता की मौत के बाद सातों बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, प्रेमवती के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना परिजन कर रहे हैं।

 

चित्रपाल की पत्नी भगवती भी जय सिंह उर्फ साधु के साथ जाहरवीर बाबा के दर्शन करने गई थीं। हादसे में उनकी भी मौत हो गई। भगवती के दो बेटे और एक बेटी हैं। इनमें एक बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा अविवाहित है। हादसे ने तीनों परिवारों की खुशियां छीन लीं। गांव में शोक का माहौल है और हर आंख नम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here