Home Breaking News जिला प्रभारी राकेश मिश्रा के प्रथम दातागंज आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का...

जिला प्रभारी राकेश मिश्रा के प्रथम दातागंज आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

0
6

जिला प्रभारी राकेश मिश्रा के प्रथम दातागंज आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

 

डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में डांडी रोड पर हुआ जोरदार स्वागत

जागरण मोर्चा कार्यालय

दातागंज। भाजपा के जिला प्रभारी बनने के बाद राकेश मिश्रा के प्रथम दातागंज आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डांडी रोड पर उनका जोरदार स्वागत किया। सुबह करीब आठ बजे से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया था।

 

राकेश मिश्रा के आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। डांडी रोड पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल भाजपा के नारों और उत्साह से गूंज उठा। डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

 

स्वागत करने वालों में राकेश वर्मा, अरविंद अग्निहोत्री, सुनील कुमार सभासद, धीरेश चौहान, कुणाल ठाकुर, ओमेंद्र कश्यप, अमन राठौर, आकाश पाल, नितेश, पप्पू दिवाकर, सेठी राठौर, सूर्य ठाकुर, सुखराम यादव, हरिओम यादव, पिंटू पाल, सप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here