Home Breaking News रामपुर रियासत के अंतिम शासक की बेटी नवाबज़ादी बिरजीस लक़ा बेगम का...

रामपुर रियासत के अंतिम शासक की बेटी नवाबज़ादी बिरजीस लक़ा बेगम का निधन

0
48

दिल्ली में हुआ इंतक़ाल, गमगीन माहौल में जामिया मिल्लिया इस्लामिया कब्रिस्तान हुईं सुपुर्देखाक

जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर| रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की बेटी नवाबजादी बिरजीस लका बेगम का इंतकाल हो गया। उनके निधन से शाही परिवार को गहरा दुख पहुंचा है।नवाबजादी बिरजीस लक़ा बेगम की तीन बेटियां हैं।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि नवाबजादी बिरजीस लक़ा बेगम का जन्म रामपुर में 20 जनवरी 1934 को हुआ था। 23 फरवरी 2026 को उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। सोमवार को ही उन्हें दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में सुपुर्देखाक किया। उनकी तदफीन में काफी लोग शामिल हुए। नवाबजादी के निधन से रामपुर के शाही खानदान के लोगों को गहरा दुख पहुंचा है। दफन में शामिल हुए अंतिम शासक के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने अपनी फूफी के निधन को पूरे परिवार के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। अंतिम शासक की बहू पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने भी नवाबजादी बिरजीस लक़ा बेगम के निधन पर गम का इज़हार किया है।
नवाब रजा अली खां के तीन पुत्र नवाबजादा मुर्तजा अली खां, नवाबजादा जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां और नवाबजादा आबिद अली खां उर्फ सलीम मियां थे। तीनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं। अंतिम शासक की छह बेटियों में नवाबजादी बिरजीस लका बेगम तीसरे नंबर की पुत्री थीं। इनसे पूर्व नवाबजादी खुर्शीद लका बेगम, नवाबजादी कमरलका बेगम और नवाबजादी मेहरुन्निसा बेगम का निधन हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here