Home Breaking News मीरा सराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या...

मीरा सराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

0
16

मीरा सराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

जागरण मोर्चा कार्यालय
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय मोहल्ले में मंगलवार को 30 वर्षीय विवाहिता सुजाता उर्फ नेहा का शव कमरे में बेड के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मायके पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

मृतका के भाई सोनू सागर के मुताबिक, सुजाता की शादी करीब दस वर्ष पहले मीरा सराय निवासी जितेंद्र से हुई थी। उसके दो बेटे हैं। सोनू ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में चार पहिया वाहन और सोने की अंगूठी की मांग करते थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद हुआ था।

भाई ने बताया कि उसकी छोटी बहन को विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां सुजाता मृत अवस्था में पड़ी मिली। मायके पक्ष ने जितेंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के घर से चले जाने की बात भी सामने आई है।

विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here