तीन मरीजों को मिला नया जीवन
जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर| जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में मानवता की मिसाल देखने को मिली। रक्तदान टीम धमोरा के सदस्यों ने न सिर्फ दो जरूरतमंद मरीजों को रक्तदान किया, बल्कि एक बेबस महिला की पुकार सुनकर उसके पति की जान बचाने के लिए भी तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया।

                            जानकारी के अनुसार, रक्तदान टीम धमोरा के विकल श्रीवास्तव अपने साथियों के साथ ब्लड बैंक में दो मरीजों को रक्तदान कर बाहर निकले ही थे कि उन्होंने एक महिला को रोते हुए देखा। पूछताछ करने पर पता चला कि उसके पति को तत्काल रक्त की आवश्यकता है और मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था।विकल श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की परेशानी सुनते ही उनकी टीम के सदस्य रवि ने तुरंत रक्तदान करने का फैसला लिया और ब्लड बैंक में रक्तदान कर मरीज की मदद की। रक्त मिलने के बाद महिला की आंखों में आई राहत और उम्मीद देखकर टीम के सदस्य भावुक हो गए। विकल श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी टीम दिन-रात जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहती है, लेकिन आज भी कई लोग खून की कमी के कारण परेशान होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी मौका मिले, रक्तदान अवश्य करें, क्योंकि एक यूनिट खून किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है।रक्तदान टीम धमोरा की ओर से इस दौरान तीन जरूरतमंद मरीजों को रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में रवि, मदन और कपिल शामिल रहे।इस मौके पर टीम के अनिकेत, दीपू गुप्ता, गौरव सैनी, शिवाय कश्यप और रवि दिवाकर सहित अन्य साथी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here