बरेली-चन्दौसी रेल मार्ग स्थित आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
जागरण मोर्चा कार्यालय
चन्दौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीठ निवासी 18 वर्षीय युवक की बदायूं क्षेत्र के चन्दौसी-बरेली रेल मार्ग पर आसफपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रीठ निवासी राहुल 18 वर्ष पुत्र रामदास की मंगलवार की बदायूं जनपद क्षेत्र चन्दौसी-बरेली रेलवे मार्ग पर आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल के बड़े भाई अशोक की कुछ दिन पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। जबकि राहुल से छोटे भाई ज्ञान पाल व गौरव है। जबकि दो बहनें रीना व सीना की शादी हो चुकी है। घटना से मां बलोदेवी का रो-रोकर बुरा हाल बना था। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसी युवती से शादी करना चाहता था। मगर परिवार के लोग राजी नहीं थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here