जागरण मोर्चा कार्यालय
टांडा| उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनधिमण्डल के स्थानीय पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक शफीक अहमद अंसारी को सौंपकर प्रदेश के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान कराने की मांग की।ज्ञापन में कहा जीएसटी पंजीकृत व्यपारियों का स्वास्थ्य बीमा किया जाये।जीएसटी पंजीकृत व्यपारियों की दुकान जलने का 1 करोड़ बीमा कराया जाये।प्रत्येक नगर निगम एंव नगर पालिका में बढ़ाये जा रहे मनमाने गृहकर के स्थान पर केवल 10 प्रतिशत गृहकर बढ़ाया जाये।विभागों की बकाया रकम लेट जमा करने अथवा रिटर्न लेट जमा करने पर लागू ब्याज 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत किया जाये।सभी विभागों के लाइसेंस आजीवन बनाये जाये।ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष मोहम्मद शकील, आशीष वर्मा, अब्दुल समद,हाजी रशीद और अली आदि मौजूद रहे।






