जागरण मोर्चा
हसनपुर| भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के द्वारा निकाली जारी जागरूक यात्रा का नगर में पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला पहनकर स्वागत किया इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया गया।
भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के द्वारा किसानों के हितों की रक्षा हेतु 17 मार्च को एक जागरूक यात्रा का आयोजन किया गया जो विभिन्न जनपदों में भ्रमण करती हुई बुधवार को हसनपुर नगर पहुंची जागरूक यात्रा का मंडी समिति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल शर्मा के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया तथा गांव में पंचायत कर किसानों से संवाद किए गए।किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी द्वारा कहा गया कि भारत सरकार ने अमेरिका के साथ जो डील की गई है उसे किसानों बहुत नुकसान है अतः किसान हित में इस दिन को रद्द किया जाए और राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन जल्द से जल्द किया जाए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय नहीं लिया गया तो जल्द दिल्ली में एक बड़ा किसान आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, कृपाल सिंह,रविंद्र सिंह,संतोष,नीरज, सीमा शर्मा,रामगोपाल,निधि राज यादव,अनिल प्रधान,बृजेश चौधरी, पवन चौधरी,अशोक चौधरी,हरेंद्र यादव,अमर सिंह,नरेंद्र,रूबी चौधरी आदि मौजूद रहे।







