Home Breaking News एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने शिक्षकों से साधा संवाद, सम्मेलन में...

एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने शिक्षकों से साधा संवाद, सम्मेलन में मांगा समर्थन

0
31

एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने शिक्षकों से साधा संवाद, सम्मेलन में मांगा समर्थन

 

शिक्षा नीति, शिक्षकों की समस्याओं और संगठन की रणनीति पर हुई चर्चा, बड़ी संख्या में शिक्षक व प्रबंधक रहे मौजूद

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आईएमए सभागार में माध्यमिक प्रबंधक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में विद्यालय प्रबंधकों, शिक्षकों, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लेकर आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नई शिक्षा नीति, शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों तथा शिक्षकों के हित में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए शिक्षक मतदाताओं से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बैठक में विद्यालयों के संचालन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षकों की समस्याओं और उनके समाधान जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने भरोसा दिलाया कि शिक्षक समाज से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। सम्मेलन में मौजूद शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधकों ने भी अपने सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा, डॉ. हरी सिंह ढिल्लों, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक डॉ. एम.पी. आर्य सहित पार्टी के कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में कार्यकर्ताओं और शिक्षकों से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here