Home Breaking News कांवड़ यात्रा को लेकर अटैना घाट का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा...

कांवड़ यात्रा को लेकर अटैना घाट का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

0
21

कांवड़ यात्रा को लेकर अटैना घाट का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

बदायूं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना उसहैत क्षेत्र के अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आवागमन, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी तैयारियां समयबद्ध व प्रभावी ढंग से पूर्ण की जाएं।

डीएम ने विशेष रूप से घाट पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, भीड़ प्रबंधन और यातायात सुचारू रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी दातागंज आशेषनाथ सिंह, थाना प्रभारी उसहैत देवेन्द्र कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here