नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ अंक प्रमाण पत्र वितरण समारोह
जागरण मोर्चा
पूरनपुर।सोमवार को नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अंक प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को अंक पत्र दिए गए। उनको शिक्षा का महत्व समझाने के साथ भविष्य में नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पंडित राजेंद्र प्रसाद कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एंड मेडिकेयर हॉस्पिटल के चेयरमैन अमित मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्रों का वितरण कराया गया। अंक प्रमाण पत्र मिलने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्रों को शिक्ष़्ाा का महत्व समझाते हुए निरंतर आगे बढ़कर नाम रोशन करने की बात कही। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं के लिए 25 हजार रुपये की धनराशि भी दी। ताकि विद्यालय के विकास कार्यों को और मजबूती मिले। कार्यक्रम में आलोक गुप्ता, सत्यप्रकाश पांडेय, रामसरन मिश्र, मयंक, समाज सेवी मनोज गुप्ता, प्रधानाचार्य नितिन दीक्षित, संगीता सिंगल सहित स्कूल का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।






