Home Breaking News ताजदारे अहले सुन्नत हजरत सालिम मियां साहब के नाम बनेगा ऐतिहासिक गेट...

ताजदारे अहले सुन्नत हजरत सालिम मियां साहब के नाम बनेगा ऐतिहासिक गेट संग-ए-बुनियाद रखकर जिला काजी हजरत अतीफ मियां कादरी ने की शुरुआत, पूर्व मंत्री आबिद रजा रहे मौजूद

0
49

ताजदारे अहले सुन्नत हजरत सालिम मियां साहब के नाम बनेगा ऐतिहासिक गेट

 

संग-ए-बुनियाद रखकर जिला काजी हजरत अतीफ मियां कादरी ने की शुरुआत, पूर्व मंत्री आबिद रजा रहे मौजूद

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। ताजदारे अहले सुन्नत हजरत सालिम मियां साहब की याद में छोटे सरकार रोड पर बनने वाले भव्य एवं ऐतिहासिक गेट की संग-ए-बुनियाद मंगलवार को उनके जानशीन जिला काजी हजरत अतीफ मियां कादरी साहब ने पहली ईंट रखकर की। इस दौरान पूर्व मंत्री आबिद रजा भी मौजूद रहे। गेट के निर्माण की शुरुआत की जानकारी मिलते ही हजरत सालिम मियां साहब के चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

हजरत सालिम मियां साहब की मकबूलियत बदायूं ही नहीं, बल्कि देश-विदेश तक रही है। उनके लाखों मुरीद बताए जाते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की खिदमत और उन्हें दुआएं देने में गुजारा। हर मजहब के लोग उनका सम्मान करते थे और उनसे दुआएं लेकर फैज पाते थे।

 

हजरत सालिम मियां साहब के मुरीदों और चाहने वालों की लंबे समय से ख्वाहिश थी कि बदायूं में उनकी याद में ऐसा भव्य गेट बनाया जाए, जो आने वाली पीढ़ियों को भी उनकी शख्सियत और उनकी सेवाओं की याद दिलाता रहे। मंगलवार को जिला काजी हजरत अतीफ मियां कादरी ने संग-ए-बुनियाद रखकर इस ख्वाहिश को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा की मौजूदगी भी खास रही। बताया गया कि हजरत सालिम मियां साहब का आबिद रजा से विशेष लगाव था। हजरत उन्हें हमेशा अपनी दुआओं से नवाजते रहे। यही वजह रही कि गेट की संग-ए-बुनियाद के मौके पर आबिद रजा भी मौजूद रहे।

 

संग-ए-बुनियाद के दौरान कादरी दरगाह से जुड़े और हजरत सालिम मियां साहब के चाहने वाले सैकड़ों लोग मौजूद रहे। गेट निर्माण की शुरुआत को लोगों ने हजरत की याद और उनकी विरासत को संजोने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here