Home Breaking News धूमधाम व गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा

धूमधाम व गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा

0
14

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा
– शोभायात्रा में झांकियों के साथ शामिल रहे डीजे व बैंड
– शोभायात्रा में शामिल भगवान परशुराम के मुख्य रथ की जगह-जगह ही आरती
जागरण मोर्चा, कार्यालय
चन्दौसी। श्री ब्राह्मण शक्ति संघ व श्री ब्राह्मण सभा के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर बड़ा महादेव से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्राह्मण समाज के वृद्ध लोगों भगवान परशुराम की आरती करके किया। इसके बाद बड़ा महादेव से शोभायात्रा का आरंभ जिसमें भगवान महाकाल की झांकी के साथ भगवान परशुराम की मुख्य प्रतिमा चल रही थी। बड़ा महादेव से आरंभ होकर शोभायात्रा मोहल्ला गोपाल, बूढ़ी माता होती हुई कैथल गेट पर पहुंची। यहां पहले खड़ी शोभायात्रा की झांकियों में शामिल हो गई। इसके बाद कैथल गेट से विशाल शोभायात्रा आरंभ हुई। शोभायात्रा में पंचमुखी हनुमान जी, भगवान महाकाल, भगवान परशुराम की झांकी, राधाकृष्ण की झांकी, रामजी, भगवान बद्रीनाथ की झांकी, सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में फरसा, तलवार व तराजू की झांकी शामिल थी। इसके अलावा शोभायात्रा में कई डीजे व बैंड बाजों से भक्ति धुनें बजाई जा रही थी। डीजे की धुनों पर समाज के युवा नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में भजन मंडली के साथ वेशभूषा में सजे कलाकार नृत्य कर रहे थे। बड़ा महादेव से आरंभ हुई शोभायात्रा मोहल्ला गोपाल, बूढ़ी माता, कैथल गेट, ब्रह्म बाजार, फड़याई बाजार, घंटाघर, बड़ा बाजार, पुरानी पैठ, बिसौली गेट, सुंदर मोहल्ला से मनिहार चौक होते हुए सीता रोड स्थित श्री रघुनाथ आश्रम पर पहुंच संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में राज्यमंत्री गुलाब देवी में शामिल रही। साथ ही श्रीदेवी गंगा मंदिर पर पंडित मनोज शर्मा ने भगवान परशुराम के मुख्य रथ की आरती संपन्न की गई। जगह-जगह भगवान परशुराम के मुख्य रथ की आरती की गई। वहीं श्री ब्राह्मण सभा द्वारा बिसौली गेट स्थित ब्रह्मौतार मार्केट में प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं ब्राह्मण शक्ति संघ शोभायात्रा समापन पर श्री रघुनाथ आश्रम में भंडारे का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर डा. राजीव लोचन शर्मा, रामाशंकर गौड़, राम कुमार शर्मा, बृजेंद्र मिश्रा, राजेंद्र शर्मा राजा, विपिन शर्मा, ब्रजनंदन शर्मा, कवि माधव मिश्रा, सच्चिदानंद शर्मा, संजीव शर्मा, रमेश चंद्र बोहरा, बनवारी लाल पाठक, राजीव पाठक, विवेक मिश्रा, पंकज शर्मा, मुकेश गौड़, अभिनव शर्मा, अविरल शर्मा, पराग शर्मा, विभोर शर्मा, अंकुश गौड़, निशांत शर्मा, शुभम शर्मा, प्रभाकर शर्मा, आदित्य शर्मा, विवेक शर्मा, सचिन शर्मा, राजेश शर्मा, राम मिश्रा, रमाकांत शर्मा, उमाकांत शर्मा, शिवराम वत्स, अंकुर अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अमन कोली, तरुण नीरज, विपिन आहूजा, नवकांत शर्मा, अर्चित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संगीता भार्गव, सुधा शर्मा, रंजना शर्मा, मोक्षिका शर्मा, आशा गोस्वामी सुनीता शर्मा, शालिनी शर्मा, अंशु नागर, कुमकुम मिश्रा, सुरेखा शर्मा, अनीता शर्मा, साधना पाठक, शिप्रा शर्मा, ममता नागर, प्रीति शर्मा, विमलेश कुमारी, रिंकू शर्मा आदि के अलावा श्री परशुराम धर्मशाला ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here