राज्यमंत्री गुलाब देवी ने अपने मुस्लिम भाइयों को बांधी राखी
हिंदू बहन और मुस्लिम भाई के असीम स्नेह को देखकर लोगों ने संप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की
जागरण मोर्चा कार्यालय
चंदौसी।में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने रक्षाबंधन के मौके पर आज मुस्लिम समाज के अपने भाइयों को रोली और अक्षत से तिलक कर रक्षासूत्र बांधा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी अपनी बहन को उपहार दिया। हिंदू बहन और मुस्लिम भाई के असीम स्नेह को देखकर लोगों ने संप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की
गुलाब देवी ने कहा ये प्यार वोट बैंक का नहीं है बल्कि परंपरागत प्यार है जिसको निरंतर हम आगे चल रहे हैं। मंत्री ने आगे कहा में चंदौसी की बेटी हूं इसी लिए मेरा सबसे रिश्ता है।
राज्यमंत्री गुलाब देवी करीब 27 साल से अपने मुंह बोले मुस्लिम भाई सलीम सैफी को रक्षासूत्र और भैया दूज कर रही हैं सलीम सैफी ने भी राज्यमंत्री की बेटियों की शादी में भात देकर भाई बहन के रिश्ते को आगे बढ़ाया है।
गुलाब देवी संभल की चंदौसी विधानसभा से विधायक व यूपी सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री है।




