शेरपुर कलां ओवरब्रिज को लेकर व्यापारियों की बड़ी बैठक
जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल का भव्य स्वागत, 21 युवाओं को संगठन से जोड़कर नई कमेटी का गठन
व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते विधायक वावूराम पासबान व मौजूद व्यापारी
जागरण मोर्चा, कार्यालय
पूरनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से शनिवार को प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के प्रतिष्ठान पर शेरपुर कलां रेलवे उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट करना,संगठन को मजबूत बनाना तथा प्रस्तावित ओवर ब्रिज निर्माण से जुड़ी व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना रहा इस दौरान संगठन विस्तार पर विशेष जोर देते हुए 21 नए युवाओं को व्यापार मंडल से जोड़कर नई कमेटी का गठन किया गया\ बैठक में जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल के पूरनपुर पहुंचते ही व्यापारियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया व्यापारी एकता जिंदाबाद” के नारों के बीच जिलाध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई स्वागत के दौरान पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ता आया है और आगे भी किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि संगठन विकास कार्यों का विरोध नहीं करता, लेकिन ऐसा विकास होना चाहिए जिससे किसी छोटे व्यापारी की रोजी-रोटी प्रभावित न हो उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत है उन्होंने नवगठित युवा टीम को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं के जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा व्यापारियों की आवाज शासन-प्रशासन तक और प्रभावी ढंग से पहुंचेगी बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने कहा कि शेरपुर कलां रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र के विकास और भविष्य की यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक है शारदा नदी पर पुल बनने और बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी है, लेकिन इसकी प्रस्तावित चौड़ाई कम कर व्यापारियों की दुकानों को सुरक्षित रखा जा सकता है उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल किसी भी कीमत पर व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने देगा बैठक में मौजूद पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा, “जो मैं कहूंगा वही होगा मैं इस क्षेत्र का विधायक हूं किसी भी व्यापारी की दुकान नहीं टूटेगी और किसी का व्यापार नहीं छीना जाएगा किसी के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा” उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वह शासन स्तर पर पूरी मजबूती से पैरवी करेंगे वहीं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने भी कहा कि व्यापारियों के हित सर्वोपरि हैं और किसी भी व्यापारी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया बैठक में व्यापार मंडल ने दो-टूक कहा कि “व्यापारी का पसीना बहेगा तो व्यापार मंडल का खून बहेगा” संगठन ने स्पष्ट किया कि वह विकास कार्यों का स्वागत करता है, लेकिन विकास ऐसा होना चाहिए जिससे किसी व्यापारी की आजीविका प्रभावित न हो इसी उद्देश्य से संबंधित विभागों से संवाद कर सर्वसम्मति से समाधान निकालने पर जोर दिया गया कार्यक्रम में जिला महामंत्री अवनीश जायसवाल सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी, नगर के व्यापारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष शैली अग्रवाल, जिला महामंत्री अवनीश जायसवाल, विधायक बाबूराम पासवान, चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, हंसराज गुलाटी, विजय पाल सिंह विक्की, जाहिद खान, बलजीत खैरा, नवीन अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, सचिन गुप्ता,संजीव गुप्ता संजीव वर्मा विजय नागी, सलमान खान,डॉक्टर तेज बहादुर सिंह, बलराम प्रजापति, दानिश खान, अनुज खंडेलवाल, संदीप झा, यश गुप्ता, श्याम गुप्ता, विजय खुराना, सुरेन्द्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि कई लोग मौजूद रहे।





