जागरण मोर्चा कार्यालय
पीलीभीत। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा विंग जिलाध्यक्ष शैली शर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल एवं नगर पालिका इओ संजीव कुमार के साथ महत्वपूर्ण बैठक में व्यापारी समस्याओं की मुख्य बिंदुओं को लेकर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है। जिसमें कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे, त्योहार को मद्देनजर रखते हुए शहर में लगातार हो रहे जाम को लेकर ई रिक्शों का वन वे रूट शुरू किया जाए। कम उम्र के बच्चे लगातार टुक टुक चला रहे हैं जिससे, लगातार हादसे हो रहे हैं। मार्केट में जगह-जगह शौचालय तो है लेकिन पूर्ण रूप से बंद (ताला लगा हुआ) है जिसको लेकर व्यापारियों एवं जनता को लगातार समस्या का सामना करना पड़ता है। शहर में जगह-जगह चैराहों पर पुलिस पिकेट लगाई जाए। शैली शर्मा का कहना है कि यह सभी वह बुनियादी मुद्दे है,ं जिनके लिए शहर का व्यापारी और आम जनता इन समस्याओं से निजात चाहता है। युवा जिलाध्यक्ष का कहना है इन समस्याओं से व्यापारी वर्ग का रोजगार भी खतरे में है और ग्राहकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने में वालों में नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक, युवा जिला महामंत्री ऋषभ सिंह, केतन बाहरी, हर्षित गंगवार, शिवम् प्रजापति,रजी अंसारी,ताबिश,रियाजुद्दीन|

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here