Home Breaking News सड़क के बीचोंबीच खड़ा 11 हजार वोल्ट का बिजली खंभा, हादसे का...

सड़क के बीचोंबीच खड़ा 11 हजार वोल्ट का बिजली खंभा, हादसे का बना खतरा 100 फुटा मार्ग से वीर सावरकर कॉलोनी जाने वाली सड़क पर महीनों से बनी समस्या

0
31

सड़क के बीचोंबीच खड़ा 11 हजार वोल्ट का बिजली खंभा, हादसे का बना खतरा

100 फुटा मार्ग से वीर सावरकर कॉलोनी जाने वाली सड़क पर महीनों से बनी समस्या

सड़क के बीच खड़ा बिजली का खम्भा

जागरण मोर्चा कार्यालय

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 100 फुटा सड़क मार्ग से वीर सावरकर कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पर अजन्ता स्वीट्स के पीछे बीच सड़क में खड़ा 11 हजार वोल्ट का विद्युत खंभा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में आवास बने हैं और इस मार्ग से दिन-रात हजारों लोगों व वाहनों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विद्युत खंभा काफी समय से चालू हालत में सड़क के बीचोंबीच लगा हुआ है। इसके चलते सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को खंभे से बचकर निकलना पड़ता है। व्यस्त मार्ग पर बीच सड़क में हाईटेंशन लाइन का खंभा होने से किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय निवासी समिति (आरडब्ल्यूए) की ओर से विद्युत विभाग से खंभे को सड़क के बीच से हटाने का अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों विभागों के बीच समन्वय के अभाव में मामला लंबित पड़ा है।

मानवाधिकार संगठन के वरिष्ठ जिला स्तरीय सदस्य अजय सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर निगम आयुक्त और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को लिखित शिकायत दी है। साथ ही पोर्टल के माध्यम से भी अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से सड़क के बीच खड़े विद्युत खंभे को जल्द हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को टाला जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here