Home Breaking News समूह गायन में विद्या मंदिर के छात्रों ने मारी बाजी

समूह गायन में विद्या मंदिर के छात्रों ने मारी बाजी

0
49

समूह गायन में विद्या मंदिर के छात्रों ने मारी बाजी

 

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

पूरनपुर। भारत विकास परिषद की गोमती शाखा की ओर से मोहन सरस्वती शिशु मंदिर में विभिन्न स्कूलों के छात्रों की समूह गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम अब प्रांत स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में नगर के आठ स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने हिंदी और संस्कृत के गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल के प्रभात सक्सेना और अर्चना सिंघल ने मूल्यांकन किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रथम, आरएसआरडी विद्या मंदिर और मोहन सरस्वती शिशु मंदिर संयुक्त रूप से द्वितीय तथा पंचम दास इंटर कॉलेज तृतीय रहा।

विजेता छात्रों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

परिषद अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। सचिव अनिल शुक्ला ने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। महिला सहभागिता प्रमुख संगीता सिंघल ने संचालन किया।

कार्यक्रम में रवि गुप्ता, आलोक गुप्ता, सौरभ वार्ष्णेय, अनीता वाजपेई, नीरज दीक्षित, राजकुमार शर्मा, हर्ष गुप्ता, मधु खंडेलवाल, डॉ. यूआर मीत, योगराज सिंह और राजकिशोर सहित कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here