Home Breaking News हादसा: बारिश के कारण मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर महिला...

हादसा: बारिश के कारण मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत

0
17

हादसा: बारिश के कारण मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। जिले के उघैती थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में गुरुवार रात करीब दो बजे बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर गई। जिसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। उसकी मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।

जिले में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश हुई। रात में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार बारिश होने से पुराने और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचाना शुरू हो गया है। गांव रघुनाथपुर में देर रात महिपाल सिंह के घर की छत भरभरा कर गिर गई।
जिस कमरे की छत गिरी, वहां उनकी पत्नी गुड्डो (उम्र 37) सो रही थी। गुड्डो देवी मलबे के नीचे दब गई। छत गिरने की आवाज से आसपास के ग्रामीण भी जाग गए। महिपाल और उसके बच्चों की चीख पुकार के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर गुड्डो को बाहर निकाला लेकिन तब तक गुड्डो की मौत हो चुकी थी।

महिला की मौत से महिपाल की गृहस्थी उजड़ गई। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था। शुक्रवार की सुबह राजस्व टीम ने महिपाल के घर जाकर हादसे की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here