Home Breaking News एसओ उघैती उदयवीर सिंह बने इंस्पेक्टर, एसएसपी ने वर्दी पर स्टार लगाकर...

एसओ उघैती उदयवीर सिंह बने इंस्पेक्टर, एसएसपी ने वर्दी पर स्टार लगाकर दी बधाई

0
75

एसओ उघैती उदयवीर सिंह बने इंस्पेक्टर, एसएसपी ने वर्दी पर स्टार लगाकर दी बधाई

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। थाना उघैती के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह समेत जिले के पांच पुलिसकर्मियों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। इस उपलब्धि पर बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय में पदोन्नत पुलिसकर्मियों की वर्दी पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदोन्नति पाने वालों में थाना उघैती के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, थाना मुजरिया के थानाध्यक्ष नीरज कुमार, थाना उझानी में तैनात उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र, थाना उसहैत में तैनात उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार तथा यूपीपीसीएल लखनऊ में तैनात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं। निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नए पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी लगन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से पालन करें और जनसेवा को प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here