Home Breaking News अलापुर पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा, ट्रांसफार्मर का 250 लीटर तेल...

अलापुर पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा, ट्रांसफार्मर का 250 लीटर तेल बरामद

0
28

अलापुर पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा, ट्रांसफार्मर का 250 लीटर तेल बरामद

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने चोरी के सामान और अवैध तमंचे के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी संगठित गिरोह बनाकर जिले में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उनके कब्जे से ट्रांसफार्मर का करीब 250 लीटर तेल, बैटरी, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, पीयूसी यंत्र, देशी शराब और 315 बोर का तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। सामान ले जाने में इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्तूबर को अलापुर क्षेत्र में चौड़ेरा शिकारपुर मोड़ से विसारतनगर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान छह आरोपियों को पकड़ा गया। उनकी पहचान नंदराम निवासी भटोली थाना दातागंज, सचिन निवासी सराय पिपरिया थाना मूसाझाग, धर्मपाल निवासी चंदोखा थाना दातागंज, धर्मपाल उर्फ गुड्डू निवासी भटोली थाना दातागंज, अजयवीर सिंह निवासी कतका रमन थाना भमौरा जिला बरेली और सूरज उर्फ सुनील कुमार निवासी झुगसा थाना दातागंज के रूप में हुई।

तलाशी में छह खाली और पांच भरी जरीकेन, जिनमें करीब 250 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल था, तीन बैटरी, एक इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, एक पेटी देशी शराब, पीयूसी यंत्र, चार एंड्रॉयड मोबाइल और ब्रेजा कार बरामद हुई। पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर जिले में चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नंदराम, सचिन और धर्मपाल के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 262/2026 के तहत आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई थानाध्यक्ष सनी चौधरी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजू राणा, उपनिरीक्षक अंकुश कुमार के साथ सर्विलांस सेल और स्वाट टीम के सदस्य शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here