Home Breaking News धूमधाम से निकाली गई श्री अक्रूरजी महाराज की शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली गई श्री अक्रूरजी महाराज की शोभायात्रा

0
23

फोटो-
धूमधाम से निकाली गई श्री अक्रूरजी महाराज की शोभायात्रा

– आरती करके हुआ शोभायात्रा का आरंभ
जागरण मोर्चा, कार्यालय
चन्दौसी। श्री अक्रूरजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर श्री वार्ष्णेय यूथ संगठन की ओर से भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का आरंभ श्री अक्रूरजी की प्रतिमा की आरती करके किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, श्री अक्रूरजी महाराज सहित अन्य झांकियां शामिल रही। इस बार पहली बार शोभायात्रा में इस बार एक कुंतल 20 किलो की पीतल की प्रतिमा शामिल रही। जो समाज के लोगों के साथ-साथ नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। कैथल गेट स्थित बारहसैनी धर्मशाला से आरंभ होकर ब्रह्म बाजार, फड़याई बाजार, घंटाघर, बड़ा बाजार, घास मंडी होते हुए पुन: बारहसैनी धर्मशाला होकर संपन्न हुई। सुरक्षा की दृष्टि शोभायात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा से पहले हवन-पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों ने हवन में आहुतियां दी। यात्रा का समापन आरती व प्रसाद वितरण करके किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय, प्रतिभा चौधरी, विनेश वार्ष्णेय, मौसम गुप्ता, पवन भट्‌ठा, अमित केएस, ओमी लाला, अखिलेश कुमार खिलाड़ी, रवि, अमित चौधरी, देवेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभात कृष्णा, अनुज वार्ष्णेय, राहुल चौधरी, लकी वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, चिंकल, सोनू कुमार, मंतेश वार्ष्णेय, रतन, रितिक, बृजेश, कपिल गुप्ता, शशांक वार्ष्णेय, बृजेश, पवन वार्ष्णेय, आशीष गुप्ता, चिराग, निक्कू, रोमिल, दिव्या शर्मा, रजनीश, अनीश, दीपाशुं, नारायण, प्रमोद गुरु, प्रतीक, गर्वित, कुणाल कृष्णा, अंशुल टनाटन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here