Home Breaking News राम-रहीम पुल पर आज से नहीं जाएंगे भारी वाहन

राम-रहीम पुल पर आज से नहीं जाएंगे भारी वाहन

राम रहीम पुल की बेयरिंग बदलने का कराया जाएगा कार्य

0
33

राम रहीम पुल की बेयरिंग बदलने का कराया जाएगा कार्य

जागरण मोर्चा कार्यालय

रामपुर। शाहबाद-बाजपुर मार्ग स्थित राम रहीम पुल की मरम्मत,बेयरिंग बदलना, ज्वाइंटस को बदलना को कार्य 24 फरवरी से शुरू कराया जा रहा है। इसलिए भारी वाहनों को आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
ज्वालानगर रेलवे क्रासिंग पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने एवं फाटक बंद होने की वजह से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शासन ने वर्ष 1999 में पुल को मंजूरी दी थी। जिसके बाद 2006 में यह पुल बनकर तैयार हो गया और लोगों के लिए खोल दिया गया था। 20 वर्ष बीतने के बाद भी पुल पर अब तक एक भी बार मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। जिस कारण बरसात के दिनों में जगह-जगह से पुल की सड़क धंस जाती है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। जनता की समस्याओं को देखते हुए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पुल की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसे बीते माह मंजूरी मिल गई थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल की मरम्मत के लिए करीब 2.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि पुल की मरम्मत का काम करीब छह माह तक चलेगा। जिसमें से तीन माह तक पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इसमें पुल के ज्वाइंट, ऊपरी परत आदि ठीक किए जाएंगे। बताया कि राम रहीम पुल की मरम्मत बीयरिंग बदलना ज्वाइंटस बदलने का कार्य आज से शुरू  होगा इसलिए पुल पर भारी वाहनों की आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here