
जागरण मोर्चा कार्यालय
पीलीभीत । लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन में वार्षिक समारोह और स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोआपरेटिव के चेयरमैन सुरेश गंगवार थे।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के अध्यक्ष पी. एल. गंगवार रहे।मुख्य अतिथि सुरेश गंगवार और कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि ने दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ।इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रताप सिंह कटियार, मैनेजिंग डायरेक्टर शिवांग गंगवार, उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह प्रधानाचार्य उमेश चन्द , अध्यापक राकेश पाठक, शिवम गंगवार, अध्यापिका मानसी जैसवार ,किरण वर्मा ,प्रीति वर्मा ,आशा , पूर्व अध्यापिका प्रियंका प्रजापति, अनुराधा वर्मा कोषाध्यक्ष श्रीमती सरोज कुमारी का कार्यक्रम में विषेश सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश आर्य जी ने किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत बन्दे मातरम् के साथ किया गया। इस अवसर पर डा. नरेश गंगवार, रविंद्र सिंह गंगवार, आशीष कुमार जैसवार, प्रेम शंकर प्रजापति, सुभाष, तौफीक, जी.पी. मौर्य, दयाराम, हितेश पांडे आदि लोग उपस्थित थे। डायरेक्टर शिवांग गंगवार ने अपने स्कूल की नींव रखने वाले पिता स्व. सेवा राम गंगवार की यादों को याद कर अंत में सब का आभार व्यक्त किया।







