जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर| गुलशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा होली और ईद के मौके पर मोहल्ला बाजोड़ी टोला में कार्यक्रम का आयोजन किया।बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर सोसाइटी के ओर से महिलाओं को वस्त्र वितरित किए ।
इस मौके थाना गंज प्रभारी पवन कुमार शर्मा, महिला शक्ति अभियान की प्रभारी रीना शर्मा ने मिशन शक्ति 5.0 के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को इसकी शुरुआत और इसके उद्देश्यों के बारे में बताया | उन्होने बताया कि मिशन शक्ति 5 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक प्रमुख अभियान है जो महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पुलिस गश्त जागरूकता और सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और 1090/112 जैसी हेल्पलाइन से त्वरित सहायता सुनिश्चित करना है। इस मौके पर गुलशन वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश सचिव वसीम खान,  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज, उपाध्यक्ष रानी खान,  डा. यामीन,  फसाहत अली खान, समीना खान,  आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रानी खान और संचालन मोहम्मद इश्तियाक ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here