Home Breaking News सपा कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन, ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच...

सपा कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन, ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

0
42

सपा कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन, ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

जागरण मोर्चा कार्यालय

 

बिसौली। मेरठ की छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेता सतीश प्रेमी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।

 

नेताओं ने कहा कि प्रदेश में दलितों के साथ हो रहे अत्याचार चिंताजनक हैं। उन्होंने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, दोषियों को फांसी, एसएसपी की बर्खास्तगी और सीबीआई जांच की मांग उठाई।

 

प्रदर्शन के बाद सात सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया, जिसमें पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी शामिल रही। इस दौरान कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here