Home Breaking News हादसे में घायल कांवड़ श्रद्धालु से मिले डॉ. शैलेश पाठक, हरसंभव मदद...

हादसे में घायल कांवड़ श्रद्धालु से मिले डॉ. शैलेश पाठक, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

0
26

हादसे में घायल कांवड़ श्रद्धालु से मिले डॉ. शैलेश पाठक, हरसंभव मदद का दिया भरोसा


जागरण मोर्चा कार्यालय
दातागंज। कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटना में घायल हुए केशोपुर निवासी रामबाबू कश्यप का हाल जानने भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक बुधवार को उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने रामबाबू और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली तथा जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बताया गया कि रामबाबू पिछले दिनों पापड़ क्षेत्र में कांवड़ यात्रा देखने गए थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए बरेली के रामगंगा अस्पताल में भर्ती कराया था।

अस्पताल में उपचार के बाद मंगलवार को रामबाबू को छुट्टी दे दी गई। घर लौटने की जानकारी मिलने पर डॉ. शैलेश पाठक उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से रामबाबू की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति और उपचार के संबंध में जानकारी ली।

डॉ. पाठक ने कहा कि घायल रामबाबू के उपचार में किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने उनके शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की और परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here