Home Breaking News अपराधी का जन्मदिन मनाना हेड कांस्टेबलों को पड़ा महंगा। हुई कार्रवाई

अपराधी का जन्मदिन मनाना हेड कांस्टेबलों को पड़ा महंगा। हुई कार्रवाई

0
18

अपराधी का जन्मदिन मनाना हेड कांस्टेबलों को पड़ा महंगा। हुई कार्रवाई

पीलीभीत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में तैनात तीन हेड कांस्टेबलों को एक आरोपी के साथ जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीनों पुलिसकर्मी एक आरोपी के साथ केक काटते और जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम पुलिसकर्मियों के सरकारी आवास पर आयोजित किया गया था।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद हेड कांस्टेबल यश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार और सुधीर कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

साथ ही, पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि जिले में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या अपराधियों से साठगांठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस घटना के बाद आम जनता में भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और कानून-व्यवस्था पर भी असर डालती हैं।

फिलहाल, सभी की नजर अब विभागीय जांच पर है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

फिलहाल के लिए इतना ही, देखते रहिए जागरण मोर्चा डिजिटल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here