Home Breaking News रहेरिया चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप, आरोपी को बचाने के लिए गुमराह...

रहेरिया चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप, आरोपी को बचाने के लिए गुमराह किए अधिकारी

0
159

रहेरिया चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप, आरोपी को बचाने के लिए गुमराह किए अधिकारी

 

 

घर में घुसे युवक पर कार्रवाई नहीं, पीड़ित परिवार पलायन को मजबूर

 

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र की चौकी रहेरिया के एक गांव में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने एक मामले में आरोपी को बचाने के लिए उच्च अधिकारियों को गुमराह कर दिया, जिससे पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटकने को मजबूर है।

 

पीड़ित महिला के परिजनों के अनुसार, गांव का एक युवक उनके घर में जबरन घुस आया और अभद्र व्यवहार किया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करने और कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन इसके बावजूद स्थानीय पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

 

परिजनों का आरोप है कि चौकी स्तर पर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और आरोपी को बचाने के लिए रिपोर्ट को कमजोर किया गया। वहीं, पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे भयभीत होकर वे गांव छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करती तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। डायल 112 की रिपोर्ट के बावजूद कार्रवाई न होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

 

इस पूरे मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा के साथ-साथ आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं। मजबूर होकर परिवार गांव से पलायन भी कर सकता है।

 

—-

 

महिला का दो साल से युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

 

परिजनों का आरोप है कि महिला ने घर में अकेले रहने की ज़िद इतनी कि उसको एक मकान अकेला देना पड़ा। इसी दौरान आरोपी से महिला के अवैध संबंध हो गए। लगातार घर में आता रहा। परिजनों को जो इसकी भनक लगी तो 20 तारीख की रात को परिजनों ने उसे मौके पर अपने बेटे की बहू के साथ पकड़ लिया। पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। बड़ी बात यह है कि पुलिस के हवाले करने के बावजूद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही और आरोपी को बचाने में लगातार लगी हुई है।

 

—–

 

आरोपी ने रातों रात की शादी

 

चौकी प्रभारी के कहने पर युवक की रातों-रात अपने ही भाई की साली से झूठ की शादी कर दी गई, जिससे कि उस पर कोई आरोप सिद्ध ना हो। महिला को अपने साथ रखने को आरोपी तैयार था,लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले पर पर्दा डाल दिया है। इस मामले में जांच करने को कोई अधिकारी तैयार नहीं है।

 

वर्जन

 

मामले की जांच की जा रही है जांच में जो दोषी पाया जाए की जाएगी चौकी प्रभारी ने कुछ वीडियो तथ्य के आधार पर दिए हैं उनको देखा जा रहा है दूसरी कोई भी हो बक्सा नहीं जाएगा. अश्वनी सिंह,इंस्पेक्टर वजीरगंज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here