Home Breaking News कछला घाट पर प्रसाद वितरण, राष्ट्रीय हनुमान दल ने की नई नियुक्तियां

कछला घाट पर प्रसाद वितरण, राष्ट्रीय हनुमान दल ने की नई नियुक्तियां

0
148

कछला घाट पर प्रसाद वितरण, राष्ट्रीय हनुमान दल ने की नई नियुक्तियां

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। राष्ट्रीय हनुमान दल, जनपद बदायूं की ओर से शिव तेरस के अवसर पर पावन कछला घाट पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संजीव कुमार सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रशान्त सिंह, जिला महामंत्री एडवोकेट सार्थक चित्रांश, जिला महामंत्री नरेंद्र गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला मंत्री कुनाल ठाकुर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

वहीं संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह ने विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां भी कीं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

नई नियुक्तियों में अंकित सिंह को दातागंज ब्लॉक प्रचार मंत्री, धर्मपाल को दातागंज नगर महामंत्री, मोनू को नगर बदायूं संयोजक, रनजीत को नगर बदायूं मंत्री, अवनेश कुमार को जिला संयोजक, वेदराम को जिला मंत्री तथा दिनेश चन्द्र को दातागंज ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

 

जिलाध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज सेवा, धर्म रक्षा और राष्ट्रहित के कार्यों में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here