गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत एक घायल
थाना जरीफनगर के समसपुर कुंवरी गांव के पास हुआ हादसा
जागरण मोर्चा कार्यालय
बदायूं
गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए तक में दहगवां सीएससी में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं गाड़ी सवार युवक टक्कर मारने के बाद मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया थाना पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर लिया है पुलिस ने मृतक शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया और मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम सिरसा खुर्द निवासी
सत्यापाल(40) पुत्र परसोती लाल और भगवान दास (39) पुत्र हरदयाल बाईक से दहगवां बाजार करके बापस लौट रहे थे की ग्राम समसपुर कुंवरी के पास सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी से टक्कर हो गईं टक्कर के बाद गाड़ी सवार मौक़े से गाड़ी लेकर फरार हो गया और जिसमे टक्कर के बाद बाईक सवार सत्यपाल की मौक़े पर ही मौत हो गईं और भगवान दास घायल हो गये जिसकी सूचना पुलिस को दी मौक़े पर पहुंची पुलिस दोनों को एम्बुलेंस की मदद से दहगवां सीएचसी लेकर पहुँचे जहाँ डाक्टर ने सत्यपाल को मृतक घोषित कर दिया और घायल भगवानदास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव को पीएम के लिये भेज दिया
वही मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने गाड़ी को भी बरामद कर लिया




