रिपोर्ट – अवनीश श्रीवास्तव
*पीलीभीत* नगर के रामायण बिहार कॉलोनी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ I
इस प्रेस वार्ता में वक्ता के रूप में डॉ. ऋचा वार्ष्णेय , डॉ. रश्मि चौधरी , डॉ. पूनम कटियार एवं स्काउट एवं गाइड की जिला कमिश्नर शालिनी पांडे उपस्थित रहीं I
डॉ. ऋचा वार्ष्णेय ने कहा कि यदि महिला आत्मनिर्भर बनेगी तब आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत का स्वप्न साकार होगा I कॉन्फ्रेंस में डॉ ऋचा वार्ष्णेय ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन में मुख्यमंत्री गुजरात रहते एक महिला ग्राम प्रधान से भेंट का जिक्र करते हुए बताया कि तब एक महिला प्रधान ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में काम करने का आग्रह किया था और आज ये सभी योजनाएं और बिल उसी घटना का प्रतिबिंब है।
डॉ. पूनम कटियार ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि महिलाओं की राजनैतिक क्षेत्र में 33% सहभागिता से महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा I
डॉ. रश्मि चौधरी ने कहा कि भारत की बेटियों को जहां अवसर मिला वहां पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया चाहे वो अपने घर का विकास हो या फिर देश का अब भारत की बेटियां प्लेन उड़ाती भी हैं और ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व भी करती हैं I
स्काउट एवं गाइड की जिला कमिश्नर शालिनी पांडे ने कहा कि देश में महिलाओं की आबादी देश की कुल आबादी की 50% है ऐसे में जब सदन में 33% महिलाएं प्रतिभाग करेंगी तो महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी I






