
जागरण मोर्चा कार्यालय
रामपुर: रामपुर लेडीज क्लब की ओर से शहर स्थित नीरू लॉन में होली के महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। उसके बाद एक दूसरे के गुलाल लगाया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी फिल्मी गानों पर जमकर थिंरकी। देर शाम तक कार्यक्रम चलता रहा। कार्यक्रम में वंदना, सुरभि, शिवांगी,रुचि, विशाखा, शीतू, अदिति मौजूद रही।







