Home Breaking News बदायूं में 185वें उर्से कादरी का आगाज, देशभर से पहुंचे हजारों जायरीन...

बदायूं में 185वें उर्से कादरी का आगाज, देशभर से पहुंचे हजारों जायरीन तबर्रुकात शरीफ के जुलूस और नातो-मनाकिब की महफिल से शुरू हुआ तीन दिवसीय उर्स

0
30

बदायूं में 185वें उर्से कादरी का आगाज, देशभर से पहुंचे हजारों जायरीन

तबर्रुकात शरीफ के जुलूस और नातो-मनाकिब की महफिल से शुरू हुआ तीन दिवसीय उर्स

बदायूं। शहर के चक्कर की सड़क स्थित विश्वविख्यात दरगाह-ए-आलिया कादरिया पर बुधवार को हजरत हुजूर शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय 185वां सालाना उर्से कादरी अदब, एहतराम और शानो-शौकत के साथ शुरू हुआ। तबर्रुकात शरीफ के जुलूस और नातो-मनाकिब की महफिल के साथ उर्स का आगाज हुआ। इसमें शामिल होने के लिए देशभर से हजारों की संख्या में अकीदतमंद और जायरीन बदायूं पहुंचे।

बुधवार सुबह खानकाह-ए-कादरिया से तबर्रुकात शरीफ का जुलूस निकाला गया, जो दरगाह-ए-कादरिया पहुंचा। इसके बाद उर्स की रस्में शुरू हुईं। आयोजन खानकाह-ए-आलिया कादरिया के साहिबे सज्जादा काजी-ए-जिला हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सरपरस्ती तथा हजरत मौलाना फजले रसूल मोहम्मद अज्जाम मियां कादरी की निगरानी में हुआ। इस दौरान नाजिम-ए-उर्स हाफिज अब्दुल कय्यूम कादरी भी मौजूद रहे।

उर्स के पहले दिन फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी, महफिल-ए-नातो-मनाकिब और तकरीर का आयोजन किया गया। वहीं, मगरिब की नमाज के बाद हल्का-ए-जिक्र की महफिल सजाई जाएगी। उर्स में शामिल होने के लिए दूरदराज से जायरीन के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

जायरीन के लिए किए गए विशेष इंतजाम

उर्स में आने वाले जायरीन की सुविधा के लिए खानकाह की ओर से खाने-पीने, ठहरने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इंतजामिया की ओर से कैंप कार्यालय भी स्थापित किया गया है, जहां दूरदराज से आने वाले जायरीन को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा उर्स में तबर्रुकात शरीफ से संबंधित दुकानों को भी सजाया गया है। तीन दिवसीय उर्स को लेकर दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र में रौनक बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here