Home Breaking News 15.78 लाख से बनी सीसी सड़क व नाली का लोकार्पण ...

15.78 लाख से बनी सीसी सड़क व नाली का लोकार्पण न्यू आदर्श कालोनी और मंदिर वाली गली में जलभराव से मिलेगी राहत

0
21

15.78 लाख से बनी सीसी सड़क व नाली का लोकार्पण

 

न्यू आदर्श कालोनी और मंदिर वाली गली में जलभराव से मिलेगी राहत

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने वार्ड नंबर सात की न्यू आदर्श कालोनी और मंदिर वाली गली में करीब 15 लाख 78 हजार रुपये की लागत से कराए गए सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

 

न्यू आदर्श कालोनी में गुडविल वाली गली में आशीष सक्सेना के मकान से अशोक मनसा ब्यूटी पार्लर होते हुए रूपेश चौबे के मकान तक तथा मंदिर वाली गली में सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया गया है। इस कार्य पर 10 लाख 68 हजार रुपये खर्च हुए हैं। वहीं प्रेमकुमार के मकान से सरदार जगदीश सिंह के मकान तक सीसी सड़क और नाली निर्माण पर 5 लाख 10 हजार रुपये की लागत आई है। दोनों कार्यों की कुल लागत 15 लाख 78 हजार रुपये है।

 

क्षेत्रवासियों के मुताबिक लंबे समय से सड़क और जलनिकासी की समस्या बनी हुई थी। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित होता था। लोगों की मांग पर नगर पालिका ने निर्माण कार्य कराया। नालियों के निर्माण से बारिश और घरों से निकलने वाले पानी की निकासी सुचारु होने की उम्मीद है।

 

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, जलनिकासी, सफाई और सौंदर्यीकरण नगर पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। चुनाव के दौरान किए गए वादों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

इस मौके पर सभासद राजीव रायजादा, मुकेश साहू, मोहित सक्सेना, नवैद, अरविंद राठौर, आशीष सक्सेना, अर्पित सक्सेना, प्रेम कुमार, सरदार जगदीश सिंह, सुरेश चंद्र तिवारी, मुकेश कुमार मिश्रा, सतीश चंद्र सक्सेना, राहुल चौधरी, शिवम गुप्ता, सुमित सक्सेना, रूपेश चौबे समेत कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सक्सेना और लिपिक नवैद इकबाल गनी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here