Home Breaking News गोमती नदी त्रिवेणी घाट पर तीन हजार रोपे गए पौधे

गोमती नदी त्रिवेणी घाट पर तीन हजार रोपे गए पौधे

0
16

गोमती नदी त्रिवेणी घाट पर तीन हजार रोपे गए पौधे

पौधरोपण के दौरान मौजूद अधिकारी व लोग

जागरण मोर्चा, कार्यालय

पूरनपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से गोमती नदी के त्रिवेणी घाट घाटमपुर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 3,000 फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए। पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण और समाज को लाभ पहुंचा सकें। पौधरोपण के बाद सभी को जागरुक कर एक पेंड लगाने की अपील की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरभाग सिंह,सचिव विशाल वर्मा,रोजगार सेवक बच्चूलाल, भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, परमजीत सिंह,प्रियंका वर्मा सहित कई मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here