2027 में सत्ता परिवर्तन का आह्वान, पीडीए चौपाल में सपा ने कश्यप समाज को साधा
जागरण मोर्चा कार्यालय
बिसौली। समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा क्षेत्र बिसौली में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य किरण पाल कश्यप ने कश्यप समाज समेत पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।
किरण पाल कश्यप ने कहा कि भाजपा के पिछले 12 वर्षों के शासन में दलित, पिछड़े, मुस्लिम और आदिवासी वर्गों के उत्पीड़न और उपेक्षा के मामले सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कश्यप समाज की भी सबसे अधिक उपेक्षा हुई है। उन्होंने समाज के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का साथ देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ा हथियार है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए। 2027 का विधानसभा चुनाव बदलाव का चुनाव होगा, इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने समाज को एकजुट होकर 2027 में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने की और संचालन काजी शाहनवाज खां ने किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, पूर्व चेयरमैन फैजगंज मेहरबान खां, नगर अध्यक्ष मसरूर खां, जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी, पूर्व प्रधान सकलेन खां, भूपेंद्र कुमार, डालचंद्र, रामबाबू यादव, भूरे खां, भगवानदास कश्यप, इमरान खां, हरीश यादव, एडवोकेट सोमेश यादव, अफजाल फारूकी, धर्मचंद्र बाल्मीकि, ठाकुर तेजवीर सिंह, एडवोकेट राजीव यादव, किशनवीर सिंह, रामखिलाड़ी यादव, सुमित सिंह, मेवाराम, सुभाष राजपूत, अनिल यादव, नेकराम सागर, अबरार अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




