65 पुलिसकर्मियों के तबादले, थानों से लेकर पुलिस लाइन तक बड़ा फेरबदल
यूपी -112 और पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को थानों में मिली तैनाती, कई शाखाओं में भी हुआ समायोजन
जागरण मोर्चा कार्यालय P
बदायूं। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा रिक्तियों के सापेक्ष प्रशासनिक समायोजन के लिए एसएसपी ने बुधवार को बड़ा पुलिस फेरबदल किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 65 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई तैनाती दी है। इनमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और पुलिसकर्मी चालक शामिल हैं। तबादलों में पुलिस लाइन और यूपी-112 से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को विभिन्न थानों में भेजा गया है।
तबादला सूची के अनुसार थाना बिसौली से कांस्टेबल राजेश कुमार को सिविल लाइंस, सहसवान से साकेत किशोर को उझानी, फैजगंज बेहटा से दीपक शर्मा को वजीरगंज, पुलिस लाइन से भानुचन्द्र को अलापुर भेजा गया है। वहीं सहसवान से मोहम्मद इरफान अली को चुनाव सेल और दातागंज से हेड कांस्टेबल जुल्फिकार अहमद को इस्लामनगर थाने में तैनाती मिली है। मूसा झाग से हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार को कोतवाली भेजा गया है।
इसके अलावा कई पुलिसकर्मियों को यातायात पुलिस, पेशी, सम्मन सेल, जनशिकायत प्रकोष्ठ, साइबर थाना, आईजीआरएस और विभिन्न क्षेत्राधिकारियों के कार्यालयों में तैनात किया गया है। यूपी-112 में तैनात कई कर्मचारियों को पुलिस लाइन अथवा थानों में भेजा गया है।
पुलिस लाइन और यूपी-112 से थानों में पहुंचे कर्मचारी
तबादले के तहत पुलिस लाइन से कुंवरगांव, सहसवान, वजीरगंज, यातायात पुलिस, बिल्सी, इस्लामनगर, साइबर थाना और अन्य स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यूपी-112 से भी सिविल लाइंस, सहसवान, कादरचौक, जरीफनगर, इस्लामनगर, कोतवाली समेत कई थानों में पुलिसकर्मी भेजे गए हैं।
सूची में कुलवंत सिंह को साइबर थाना, अमित कुमार को यातायात पुलिस, विकास कुमार को उसहैत, विजय कुंडू को अलापुर और कपिल कुमार को बिनावर थाने में कांस्टेबल क्लर्क के पद पर तैनाती दी गई है।




