Home Breaking News पूरनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड की मौत, जामुन खाने के...

पूरनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड की मौत, जामुन खाने के दौरान बिगडी थी अधेड की तबियत

0
28

पूरनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड की मौत

जामुन खाने के दौरान बिगडी थी अधेड की तबियत

जागरण मोर्चा कार्यालय

पूरनपुर। एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चर्चा है कि अधेड़ की जामुन खाने से हालत बिगडी। इससे परिवार के लोग घबरा गए और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नगर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी गिरधारी लाल(60) बर्ष रविवार को दोपहर करीव तीन बजे घर पर मौजूद थे। और वह सामान्य रूप से जामुन खा रहे थे। जमुना खाते खाते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर बाद देखते ही देखते उनके मुंह से झाग निकलने लगी। इसके बाद वह अचेत होकर गिर पड़े। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से तत्काल उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जंहा अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और मोहल्ले के लोग अस्पताल तथा मृतक के घर पहुंच गए। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन बदहवास हो गए। परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक को पहले किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही स्थिति बिगड़ चुकी थी। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक मिलनसार स्वभाव के थे और उनकी अचानक हुई मौत से सभी स्तब्ध हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here