Home Breaking News रोटा चौराहे पर सफाई कर्मचारी गोली लगने से घायल  # ब्लैकमेल...

रोटा चौराहे पर सफाई कर्मचारी गोली लगने से घायल  # ब्लैकमेल विवाद में फायरिंग का आरोप

0
19

रोटा चौराहे पर सफाई कर्मचारी गोली लगने से घायल

# ब्लैकमेल विवाद में फायरिंग का आरोपसीएचसी वजीरगंज पर जांच करती वजीरगंज थाना पुलिस

जागरण मोर्चा कार्यालय

वजीरगंज।

थाना क्षेत्र के गांव रोटा में सोमवार को कथित रूप से ब्लैकमेल के विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक सफाई कर्मचारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रोटा निवासी अग्रपाल पुत्र नेकराम ग्राम पंचायत सरोरिया में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को वह ड्यूटी समाप्त कर एमएफ हाईवे स्थित रोटा चौराहे से होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में समझाने का प्रयास करना अग्रपाल को भारी पड़ गया।

परिजनों के अनुसार, गांव की एक युवती को गांव का ही एक युवक कथित रूप से ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। आरोप है कि युवक ने अपने बहनोई अभिषेक, निवासी नेकपुर (बदायूं), को बुला लिया। बताया जाता है कि अभिषेक अपने साथ 30 से 40 लोगों को लेकर रोटा चौराहे पर पहुंचा और बातचीत के बहाने युवती के पिता को भी वहां बुला लिया ।

चौराहे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान अभिषेक ने फायरिंग कर दी और ड्यूटी से लौट रहे अग्रपाल बाल्मीकि के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही अग्रपाल सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही फायरिंग में शामिल आरोपितों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here