Home Breaking News रामगंगा कटान से त्रस्त चकवा गांव पहुँचे कांग्रेसी, 5 अगस्त से धरने...

रामगंगा कटान से त्रस्त चकवा गांव पहुँचे कांग्रेसी, 5 अगस्त से धरने का ऐलान बाढ़ और कटान से जूझते ग्रामीणों के समर्थन में कांग्रेस, तटबंध निर्माण को लेकर होगा आंदोलन

0
12

रामगंगा कटान से त्रस्त चकवा गांव पहुँचे कांग्रेसी, 5 अगस्त से धरने का ऐलान

बाढ़ और कटान से जूझते ग्रामीणों के समर्थन में कांग्रेस, तटबंध निर्माण को लेकर होगा आंदोलन

जागरण मोर्चा कार्यालय

बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र में रामगंगा नदी के कटान से प्रभावित चकवा गांव का शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने बताया कि चकवा गांव में पिछले वर्ष से लगातार कटान जारी है। कटान की चपेट में आकर गांव का देवस्थान तक रामगंगा में समा चुका है। हर साल आने वाली बाढ़ से खेत जलमग्न हो जाते हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है और साल भर में केवल एक ही फसल हो पाती है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और जिला प्रशासन कटान रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ और कटान से राहत दिलाने के लिए अब तक कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हर साल बाढ़ के कारण दातागंज तहसील के सैकड़ों गांवों का संपर्क चार महीने तक टूट जाता है। हर्रामपुर, मौजमपुर, शेरपुर, नवादा, गढ़िया पैगम्बरपुर, लालपुर, गौंटिया और कुढ़रा मझरा सहित करीब 50 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क बाधित हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं।

अजीत यादव ने घोषणा की कि कटान रोकने और दातागंज को बाढ़ मुक्त कराने की मांग को लेकर 5 अगस्त से हजरतपुर पुल पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानपुर से सिमरिया और रूकुमपुर से भाऊ नगला तक तटबंध निर्माण कराया जाना जरूरी है। इसके लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी।

इस दौरान कांग्रेस जिला सचिव मंजेश यादव, डॉ. संतोष यादव, अमर सिंह गुर्जर, अरविंद, जयवीर सिंह, सेवानिवृत्त कानूनगो सुरेंद्र सिंह, कृपाल मौर्य, सत्यपाल मौर्य, कल्लू शर्मा, जयपाल सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here