Home Breaking News अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पांच कावड़िया घायल

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पांच कावड़िया घायल

0
24

 

 

 

 

 

 

 

 

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पांच कावड़िया घायल

 

जागरण मोर्चा कार्यालय

सिंधौली ,(शाहजहांपुर) / निगोही क्षेत्र के गांव डडिया बाजार के कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार शाम गोला गोकर्णनाथ खीरी से जलाभिषेक करने के बाद घर लौट रहे थे इसी दौरान पुवायां क्षेत्र में बड़ागांव के निकट स्थित फ्लाईओवर पर ट्रेक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलटने से पांच कांवड़िए घायल हो गए। घायल हुए कांवड़ियों में प्रभुदयाल, शोभित,प्रशान्त, श्रवण,वंश तथा सौरभ घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुँची पुवायां पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सिंधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.जफ़र सैफी ने बताया कि आधा दर्जन कांवड़िये मामूली चुटैल हुए है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि घटना पुवायां क्षेत्र की है। घायलों को सीएचसी पर उपचार दिलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here